आगरा में 8 किलोमीटर तक यमुना में बहता रहा युवक, ताज सुरक्षा पुलिस ने बचाया


आगरा। आगरा में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहाँ मानसिक रूप से बीमार एक युवक यमुना के तेज बहाव में 8 किलोमीटर तक बहता रहा। ताज सुरक्षा पुलिस की जल चौकी ने उसे ताजमहल के पास से सुरक्षित बाहर निकाला।

दरअसल, थाना ताजगंज के बरौली गाँव का रहने वाला डब्बू बघेल कैलाश मंदिर दर्शन के लिए गया था। घाट पर उसका पैर फिसल गया और वह यमुना में गिर गया। तेज बहाव के कारण किसी की हिम्मत उसे बचाने की नहीं हुई, लेकिन एक व्यक्ति ने डब्बू की तरफ एक 5 लीटर वाली पानी की खाली कैन फेंक दी। उसी कैन के सहारे डब्बू ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाता हुआ यमुना में बहता रहा और 8 किलोमीटर का सफर तय करके ताजमहल के पास तक पहुँच गया।

उसी दौरान, ताज सुरक्षा पुलिस की जल चौकी के जवानों ने उसकी आवाज सुनी। मुख्य आरक्षी संजय सिंह ने तुरंत मोटरबोट से यमुना में एक ट्यूब फेंकी और डब्बू को मोटरबोट में खींचकर बाहर निकाला। डब्बू को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसके भाई ने बताया कि डब्बू का इलाज मुंबई में चल रहा है और वह मानसिक रूप से बीमार है।

यमुना में ट्यूब देते मुख्य आरक्षी संजय सिंह
मोटरबोट से दशहरा घाट पर उतारते जल चौकी के जवान
डब्बू नाम के व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights