Agra

पिनाहट में 300 साल पुरानी रामलीला का मुकुट पूजन के साथ शुभारंभ


आगरा। आगरा के पिनाहट में बुधवार को 300 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का मुकुट पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नवीन पाराशर ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इस सदियों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाया।

पिनाहट की इस रामलीला की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें अभिनय करने वाले सभी कलाकार स्थानीय होते हैं और कोई भी कलाकार पारिश्रमिक नहीं लेता। यह रामलीला अपनी मान्यताओं और परंपराओं के कारण आज भी बेहद खास है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में दर्शक उमड़ते हैं।

मुकुट पूजन के बाद राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों की नगर में भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्यामसुंदर महेरे, श्याम सुंदर शर्मा, व्यास ब्रह्मानंद पाठक, रामनिवास शर्मा, मनोज तिवारी, पंकज तैनगुरिया, महावीर ओझा और विनोद अरेले सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights