फतेहपुर सीकरी में रात को उड़ते ड्रोन से दहशत, ग्रामीण कर रहे पहरेदारी


फतेहपुर सीकरी। आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित हंसपुरा गाँव में पिछले दो दिनों से रात के समय आसमान में उड़ते ड्रोन कैमरे ग्रामीणों के लिए डर का कारण बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर रात 9 से 10 बजे के बीच गाँव के ऊपर पाँच ड्रोन मंडराते देखे गए हैं, जिनकी चमकती लाइट और उड़ान से गाँव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार, जब उन्होंने टॉर्च से रोशनी मारी, तो ड्रोन और ऊँचाई पर चले गए या अचानक गायब हो गए। इस घटना से ग्रामीणों में यह डर बैठ गया है कि ये ड्रोन चोरों द्वारा रेकी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।

संदिग्ध युवक और पुलिस की जांच

ग्रामीणों ने बताया कि ड्रोन उड़ने के समय गाँव के बाहर नहर किनारे एक संदिग्ध युवक भी दिखाई दिया था, जो शोर मचाने पर अँधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और मामले की गहराई से जाँच कर रही है। डर के कारण, अब गाँव के लोग लाठी-डंडे लेकर रातभर पहरेदारी करने को मजबूर हैं।

Abhimanyu Singh

Related Posts

महिला डॉक्टर से अभद्रता मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

आगरा के थाना न्यू आगरा अंतर्गत अमर विहार स्थित ट्यूलिप पैराडाइज सोसाइटी में एक महिला डॉक्टर के साथ फ्लैट के बाहर आकर गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी देने के चर्चित मामले…

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights