आगरा में UPSC की CDS और NDA परीक्षा, 31 केंद्रों पर 13,575 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम


आगरा। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा रविवार को आगरा में संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी (NDA & NA) की प्रवेश परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जा रही हैं। शहर के 31 परीक्षा केंद्रों पर कुल 13,575 अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं।

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले, उम्मीदवारों की कड़ी जाँच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर 3 पुरुष और 2 महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके अतिरिक्त, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 31 लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर भी अपनी ड्यूटी पर हैं।


CDS और NDA परीक्षा का विवरण

  • CDS परीक्षा: यह परीक्षा 10 केंद्रों पर आयोजित हो रही है, जिसमें 4200 अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा तीन पालियों में होगी: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक।
  • NDA & NA परीक्षा: यह परीक्षा 21 केंद्रों पर हो रही है, जिसमें 9,375 अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी: सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक।

जिला प्रशासन ने परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights