आगरा में अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम चयन प्रक्रिया शुरू, 108 बालिका खिलाड़ी दिखा रहीं प्रतिभा


आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन, आगरा द्वारा इंटर जोनल गर्ल, अंडर-19 उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए चयन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 15 से 17 सितंबर, 2025 तक प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के क्रीड़ांगण में आयोजित की जा रही है।

आज, प्रतियोगिता के पहले दिन, टीम ‘ए’ और टीम ‘सी’ के बीच प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जबकि टीम ‘बी’ और टीम ‘डी’ के बीच स्पोर्ट्स विजार्ड के मैदान पर मुकाबले खेले गए।

इस चयन प्रक्रिया में आगरा के अलावा हाथरस, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, और अलीगढ़ से कुल 108 बालिका खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इन सभी खिलाड़ियों को 6 टीमों में विभाजित किया गया है, जो प्रदेश की टीम में जगह बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।


उद्घाटन और अधिकारियों के वक्तव्य

चयन प्रक्रिया का उद्घाटन और नव-निर्मित पिच का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रंजना बंसल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इन युवा प्रतिभाओं में भविष्य की चैंपियन बनने की क्षमता है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और समर्थन की जरूरत है। उन्होंने सफलता के लिए कठिन परिश्रम, दृढ़ता और समायोजन को आधारभूत तत्व बताया।

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिला क्रिकेट की उन्नति के लिए लगातार प्रयास और नई प्रतिभाओं को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है।

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि उनका स्कूल महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें विश्वास है कि यहाँ की छात्राएँ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

इस कार्यक्रम में विजय भार्गव (उपाध्यक्ष), राजेश सहगल (उपाध्यक्ष), सर्वेश भटनागर, अनीस राजपूत, करन कंडोई, नेम सिंह, तूलिका कपूर, अरविंद श्रीवास्तव, गायत्री यादव, शिखा झींगरन, अजय कर्दम, मनोज कुशवाहा, दया राजपूत, द्रवित शर्मा, और नीतू सिंह, रचना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights