Headlines

भदावर विद्या मंदिर में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया

आगरा। भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुज कुमार ने किया, जहां ‘स्वयं से पहले आप’ के आदर्श वाक्य को प्रमुखता से याद किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने समाजसेवा और स्वच्छता का संदेश दिया। शिक्षकों ने इस अवसर पर अपने विचार साझा किए, जिनमें डॉ. क्षमा मिश्रा, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. उदयभान सिंह, ओमकार कुमार, निखिल हेमराज और राहुल पचौरी शामिल थे। स्वयंसेवकों खुशी, अपूर्वा, वंशिका, हर्षित, आकाश और अंकित ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उदयभान ने किया। समापन पर, डॉ. अनुज कुमार ने एनएसएस के प्रतीक चिन्ह, बैज और आदर्श वाक्य के महत्व के बारे में जानकारी दी, जिससे सभी स्वयंसेवकों को समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया जा सके।

Read More

आगरा में LIC के 69वें स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित

आगरा। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने 69वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 1 सितंबर 2025 को आगरा के बीमा सम्राट स्थित मंडल कार्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों की शुरुआत वरिष्ठ मंडल प्रबंधक त्रिलोक चंद लानी और संयुक्त मंडल प्रबंधक विजय बहादुर लक्ष्मी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर, त्रिलोक चंद लानी ने LIC के पिछले 69 वर्षों के गौरवशाली सफर और समाज के प्रति इसके योगदान का उल्लेख किया। इस कार्यक्रम में पौधरोपण भी किया गया और ग्राहकों को त्वरित सेवा देने के उद्देश्य से ‘हेल्प डेस्क’ का भी शुभारंभ किया गया। इस आयोजन में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक त्रिलोक चंद लानी और संयुक्त मंडल प्रबंधक विजय बहादुर लक्ष्मी के साथ-साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। इनमें विपणन प्रबंधक प्रदीप कुमार, प्रबंधक (कार्मिक) सुनील कुमार, प्रभारी प्रबंधक (कार्य, सेवा) एस.एस. दीक्षित, प्रबंधक (विक्रय) राजेश गंभीर और प्रबंधक (बीमा सेवा) बृज गोपाल गोयल प्रमुख थे।

Read More

आगरा के श्री जगन्नाथ मंदिर में 15वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना: नारंगी श्रंगार में सजे भगवान, वृंदावन के संतों ने दिया ‘सच्ची भक्ति’ का संदेश

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में बुधवार को 15वां स्थापना दिवस भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र का सूर्य आभा लिए नारंगी वस्त्रों में भव्य श्रंगार किया गया, जिसने भक्तों का मन मोह लिया। पूरे मंदिर परिसर को नारंगी गुड़हल और गुलाब के फूलों से सजाया गया था, जिससे वातावरण अत्यंत मनमोहक हो गया। वृंदावन के संतों ने साझा किए अनुभव, बताया ‘सच्ची भक्ति’ का अर्थ कार्यक्रम की शुरुआत वृंदावन से पधारे परम पूज्य राधा गोविंद महाराज और हरविजय दास ने की। उन्होंने मंदिर की स्थापना से लेकर अब तक के अपने अनुभव साझा किए और भक्तों को सच्ची भक्ति का अर्थ समझाया। संतों ने कहा कि सच्चा भक्त वही है, जो भगवान के साथ-साथ लोगों से भी प्रेम और आदर से पेश आए। उन्होंने जोर देकर कहा, “भक्ति केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि अच्छा व्यवहार, सरलता और जरूरतमंदों की मदद भी है।” गीता का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि भगवान ने कहा है कि जो मन और बुद्धि मुझे अर्पित कर दे, वही मेरा प्रिय भक्त है। [— विज्ञापन —] संकीर्तन और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने ‘हरे राम हरे कृष्णा’ संकीर्तन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भगवान का फूल बंगला सजाया गया और भंडारे में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। इस पावन अवसर पर आगरा इस्कॉन अध्यक्ष अरविंद प्रभु, वैकुण्ड दास, विश्वास प्रभु, शशांक प्रभु, ओमप्रकाश अग्रवाल, अदिति गौरांगी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान का विशेष श्रंगार और भाव-विभोर कर देने वाला संकीर्तन रहा, जिसमें सभी भक्त पूरी श्रद्धा के साथ शामिल हुए। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि यह आयोजन हर साल आस्था और सेवा के भाव के साथ होता है, जिससे भक्तों में एकता, प्रेम और भक्ति की भावना मजबूत होती है। और खबरें भी हैं…

Read More

आगरा पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल: नेशनल चैंबर में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ दिए, क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का भी करेंगी उद्घाटन

आगरा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार दोपहर आगरा पहुंचीं। शहर आगमन पर मेयर हेमलता दिवाकर और पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने साफा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। राज्यपाल ने अपने दौरे की शुरुआत नेशनल चैंबर के स्थापना दिवस कार्यक्रम से की, जहाँ उन्होंने 6 अध्यक्षों को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया। “भारत एक अर्थव्यवस्था नहीं, रोल मॉडल बन गया है”: राज्यपाल नेशनल चैंबर के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आगरा जैसी ऐतिहासिक नगरी व्यापार के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रही है और देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने इस गौरवशाली अवसर पर पूर्व अध्यक्षों और व्यापारियों को धन्यवाद दिया, जो देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। राज्यपाल ने जोर देकर कहा, “भारत एक अर्थव्यवस्था नहीं, एक रोल मॉडल बन गया है। भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का नेतृत्व दे रहा है।” उन्होंने बताया कि देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं, और आज का युवा नए विचारों के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “आई लव यू युवा को रोजगार मिल रहा है, यह किसी क्रांति से कम नहीं है।” राज्यपाल ने सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार पूरी नीयत और नीति से इस दिशा में काम कर रही है और उन्हें समाजसेवियों और उद्योगों का सहयोग चाहिए। उन्होंने सभी से भारत सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का आह्वान किया। इन दिग्गजों को मिला ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कार्यक्रम में केके पालीवाल, शांति स्वरूप गोयल, अमरनाथ गोयल, राजकुमार अग्रवाल, प्रेम सागर अग्रवाल, प्रदीप कुमार और अतुल कुमार गुप्ता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किए। इस कार्यक्रम के बाद, राज्यपाल ब्रिटिश समय की क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगी, जिसका 3.30 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया गया है। इसमें अब डिजिटल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। वर्ष 1911 में स्थापित यह लाइब्रेरी अब 19 कंप्यूटर और इंटरनेट सुविधा के साथ पुनः शुरू हो गई है, और 100 से अधिक लोग इसके सदस्य बन चुके हैं। राज्यपाल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति और अन्य अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगी। बुधवार रात को वे यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में ही रुकेंगी और 31 जुलाई को सुबह प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विद्यालयों के प्रिंसिपलों के साथ बैठक करने के बाद इटावा के लिए रवाना होंगी।

Read More
Verified by MonsterInsights