भदावर विद्या मंदिर में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया


आगरा। भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुज कुमार ने किया, जहां ‘स्वयं से पहले आप’ के आदर्श वाक्य को प्रमुखता से याद किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने समाजसेवा और स्वच्छता का संदेश दिया। शिक्षकों ने इस अवसर पर अपने विचार साझा किए, जिनमें डॉ. क्षमा मिश्रा, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. उदयभान सिंह, ओमकार कुमार, निखिल हेमराज और राहुल पचौरी शामिल थे।

स्वयंसेवकों खुशी, अपूर्वा, वंशिका, हर्षित, आकाश और अंकित ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उदयभान ने किया।

समापन पर, डॉ. अनुज कुमार ने एनएसएस के प्रतीक चिन्ह, बैज और आदर्श वाक्य के महत्व के बारे में जानकारी दी, जिससे सभी स्वयंसेवकों को समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया जा सके।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights