आगरा में रक्षाबंधन : शहर की छोटी-बड़ी सड़कें जाम, 5 मिनट का रास्ता बना 1 घंटे का सफर!

आगरा। रक्षाबंधन के त्योहार ने शुक्रवार को आगरा की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से चरमरा दिया। देर शाम तक शहर की छोटी-बड़ी सड़कें, खासकर एमजी रोड, घंटों जाम से जूझती रहीं। त्योहार की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ और सड़कों पर बेतरतीब वाहनों के कारण लोगों को 5 मिनट का रास्ता तय करने में 1 घंटे तक का समय लग गया। रात 11 बजे तक यह स्थिति बनी रही, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगा भीषण जाम

रक्षाबंधन के चलते आगरा के बाजारों में शुक्रवार को दिनभर और देर रात तक भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की, लेकिन सड़कों पर जाम की स्थिति ने त्योहार की खुशी को कम कर दिया। भगवान टॉकीज से जिला मुख्यालय तक एमजी रोड पर वाहन रेंगते रहे। सुल्तानगंज की पुलिया से लंगड़े की चौकी की ओर जाने वाले रास्ते पर भी भीषण जाम लग गया।

इसके अलावा, ईदगाह चौराहा से खेरिया मोड़ के पुल और मथुरा हाईवे पर भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शहर के अन्य व्यस्त इलाकों जैसे आवास विकास, भवना क्लार्क, गुरुद्वारा पुल वाला रास्ता भी जाम से पूरी तरह से चौक हो गया। यह स्थिति लगभग रात 11 बजे तक बनी रही, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई।


एक घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग

शहर के इन इलाकों में भी यातायात ठप

रक्षाबंधन त्यौहार के कारण आगरा के विभिन्न हिस्सों में जाम की स्थिति बनी रही, जिनमें प्रमुख रूप से एमजी रोड, सुल्तानगंज पुलिया से लंगड़े की चौकी, आवास विकास, गुरु का लाल, वाटर वर्क्स, रामबाग, सिकंदरा, ईदगाह, बोदला, रामनगर, खिरिया मोड़, ईदगाह बस स्टैंड, शाहगंज, राजा मंडी, हरी पर्वत और सिंधी बाजार शामिल हैं। यातायात पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद, त्योहार की भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल साबित हुआ, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

admin

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights