आगरा में गर्भवती महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी


आगरा। आगरा के कालिंदी विहार डी-ब्लॉक में गुरुवार रात एक गर्भवती महिला के साथ उसके पड़ोसियों द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

पीड़िता रीता यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पड़ोसी मोनिका सोमवंशी से ₹1.25 लाख ब्याज पर लिए थे। रीता का आरोप है कि उन्होंने यह रकम ब्याज सहित मोनिका को लौटा दी थी, लेकिन मोनिका अब अतिरिक्त ब्याज की मांग कर रही थी।

गुरुवार रात करीब 9 बजे, मोनिका अपने परिवार के साथ रीता के घर पहुँची और जबरन पैसे मांगने लगी। जब रीता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। रीता की बेटी ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो मोनिका के पति ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी।

इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़िता ने पुलिस से इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थाना पुलिस ने बताया कि रीता यादव की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जाँच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पड़ोसियों के बीच तनाव बढ़ गया है और पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights