आगरा में रात में उड़ती रहस्यमयी लाइटों से दहशत, प्रशासन ने शुरू की जांच


आगरा। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रात के समय आसमान में चमकती रहस्यमयी लाइटें देखी जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में डर और अफवाहों का माहौल है। मंगलवार रात को थाना निबोहरा के पल्टूअपुरा और डंडनियापुरा के आसपास भी ऐसी ही चमकीली लाइटें घूमती हुई नजर आईं।

कुछ ग्रामीणों का मानना है कि ये असामाजिक तत्वों द्वारा रेकी के लिए उड़ाए जा रहे ड्रोन हो सकते हैं, जबकि कुछ लोग इसे यमुना और उटंगन नदी में आई बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के सर्वे से जोड़कर देख रहे हैं।

इस संबंध में, उपजिलाधिकारी/जॉइंट मजिस्ट्रेट स्वाति शर्मा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दिन में ड्रोन से सर्वे कराया जा रहा है, लेकिन रात में ड्रोन नहीं उड़ाए जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों की चिंताओं को देखते हुए इस पूरे मामले की जाँच कराने की बात कही है। फिलहाल, इस रहस्यमयी घटना का कारण अज्ञात है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights