आगरा में दर्दनाक हादसा: ग्वालियर हाईवे पर बाइक सवार पिता-बेटे की मौत, मां-बेटी घायल

आगरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। थाना सैंया के तेहरा चौकी क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिता और उनके 2 साल के बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह परिवार राजस्थान के धौलपुर से बाबू महाराज के दर्शन करके अपने घर आगरा लौट रहा था। बाइक पर राजेंद्र (35), उनकी पत्नी नीतू (30), बेटी नेहा (14) और 2 साल का बेटा आलोक सवार थे।

सुबह करीब 5 बजे हुए इस हादसे में राजेंद्र और उनके बेटे आलोक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पत्नी नीतू और बेटी नेहा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: गिग वर्कर्स और हॉकर्स ने CM को भेजा ज्ञापन; सुरक्षा की मांग

   Agra News नगर निगम से परेशान छोटे व्यापारियों और गिग वर्कर्स ने एकजुट होकर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Amazon इंडिया वर्कर्स यूनियन, हॉकर्स जॉइंट एक्शन…

Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

   Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights