Agra

‘हे माँ!’ आगरा में ड्रग विभाग का फिर छापा, 71 करोड़ की ‘नकली’ दवाओं के बाद अब ये बड़ा एक्शन


आगरा। आगरा के दवा बाजार में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। ड्रग विभाग ने दोपहर से ही एक बड़ी छापेमारी शुरू कर दी है, जो देर रात तक जारी है। बताया गया है कि मुख्यालय में शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है।

असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर अतुल उपाध्याय ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि ड्रग एक्ट के नियमों का उल्लंघन करते हुए तीन दुकानों से अवैध व्यापार किया जा रहा है। इन दुकानों के नाम हैं- राधे कृपा फार्मा, एन के एंटरप्राइजेज और गोगिया मेडिकल एजेंसी। आगरा मंडल के ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने इन तीनों दुकानों से जांच के लिए 12 सैंपल कलेक्ट किए हैं।

ड्रग विभाग की टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन दुकानों का संबंध पहले चर्चा में आए ‘हे माँ’ या ‘बंसल मेडिको’ जैसे बड़े दवा माफिया नेटवर्क से तो नहीं है। अधिकारियों का मानना है कि यह जांच नकली दवाओं के एक और बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर सकती है।

शिकायत मुख्यालय में की गई थी

अगस्त में भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब आगरा के दवा बाजार पर शिकंजा कसा गया है। अगस्त के अंत में ड्रग विभाग और एसटीएफ ने मिलकर एक बड़ी छापेमारी की थी, जिसमें 71 करोड़ रुपये से अधिक की दवाएं सील की गई थीं। उस दौरान नकली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ था और कई गिरफ्तारियां भी हुई थीं, जिसमें हिमांशु अग्रवाल को 1 करोड़ रुपये की रिश्वत देने के आरोप में पकड़ा गया था।

इस नई छापेमारी से यह आशंका जताई जा रही है कि आगरा का दवा बाजार अभी भी अवैध और नकली दवाओं के कारोबार का गढ़ बना हुआ है।

तीन दुकानों से सैंपल भी कलेक्ट किए गए।
Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights