आगरा में ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, पुलिस कमिश्नर ने बैठक में लिए 10 अहम फैसले


आगरा। आगरा में यमुना के बढ़ते जलस्तर और मेट्रो निर्माण कार्य के कारण शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए कई विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।

इस बैठक में जिलाधिकारी आगरा, आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त, कैंटोनमेंट बोर्ड, रोडवेज के आरएम/एआरएम, एआरटीओ, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता, स्मार्ट सिटी, एनएचएआई, मेट्रो परियोजना के एमडी और टोरेंट पावर जैसे कई विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

ट्रैफिक अधिकारियों द्वारा किए गए सर्वे के बाद बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए, जिनके जल्द से जल्द क्रियान्वयन का आश्वासन संबंधित विभागों ने दिया है।

बैठक में लिए गए 10 महत्वपूर्ण निर्णय:

  1. मेट्रो का वादा पूरा: मेट्रो ने अपने डीपीआर में कहा था कि एमजी रोड पर काम शुरू होने पर वे फुटपाथ को चौड़ा करेंगे। यह काम अभी नहीं हुआ है, लेकिन अब होगा, जिससे ट्रैफिक की दिक्कत काफी हद तक कम होगी।
  2. ई-रिक्शा पर प्रतिबंध: एमजी रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो को पूरी तरह से बंद किया जाएगा।
  3. सिटी बसें बढ़ेंगी: ऑटो और ई-रिक्शा बंद होने के बाद, नगर निगम सिटी बसों की संख्या बढ़ाएगा ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
  4. टोरेंट पावर का सहयोग: टोरेंट पावर रास्ते में आ रहे बिजली के खंभों को स्थानांतरित करेगी।
  5. वैकल्पिक मार्गों का उपयोग: शहर से बाहर जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  6. स्कूलों से अपील: बच्चों के अभिभावकों से अपील की गई है कि वे गाड़ियों की पूल करें, ताकि स्कूलों के समय ट्रैफिक कम हो सके।
  7. गलियों में भी पुलिस रहेगी सतर्क: एमजी रोड से जुड़ी हुई गलियों पर भी पुलिस सतर्क रहेगी ताकि वहां जाम न लगे।
  8. मेट्रो की जिम्मेदारी: मेट्रो अपने मार्शलों की संख्या बढ़ाएगी और जहाँ जरूरत नहीं है, वहाँ से बैरिकेडिंग हटाई जाएगी।
  9. वन-वे होंगे मार्ग: जनता और विभिन्न संगठनों से सलाह लेकर कुछ मार्गों को वन-वे किया जाएगा।
  10. गड्ढे भरेगी मेट्रो: रास्ते में हुए गड्ढों को भरना मेट्रो की जिम्मेदारी है और वे इस काम को पूरा करेंगे।

इन निर्णयों से शहर के लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

आगरा में एमजी रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो पर प्रतिबंध, पुलिस ने जारी की अधिसूचना

शहर के नगर जोन में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए एमजी रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो के संचालन पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध भगवान टॉकीज चौराहे से लेकर अवंतीबाई चौराहे (एमजी रोड) तक प्रभावी रहेगा।

पुलिस उपायुक्त नगर सोनम कुमार ने उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली-1998 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि नगर जोन में ई-रिक्शा और ऑटो के अधिक संचालन के कारण मुख्य मार्गों पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को, बल्कि आगरा आने वाले पर्यटकों को भी भारी परेशानी होती है।

अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि नए ई-रिक्शा और ऑटो की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे यातायात व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। यह आदेश अधिसूचना प्रकाशित होने की तारीख से ही प्रभावी हो गया है। इस कदम से एमजी रोड पर यातायात का दबाव कम होने और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights