Agra News Today: Prelude Public School में 550 से अधिक छात्रों ने किया Overnight Camp में प्रतिभाग

Agra News Today पूरे भारत में Prelude Public School अकेला ऐसा विद्यालय है, जहाँ विगत 21 वर्षों से प्रत्येक वर्ष रात्रि शिविर (Overnight Camp) का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी यह शिविर 27 सितंबर, शनिवार को दोपहर 2:30 बजे से 28 सितंबर, 2025, सुबह 10:00 बजे तक आयोजित किया गया। इसमें Nursery से लेकर Class 10 तक के 550 से अधिक विद्यार्थियों ने बिना अपने अभिभावकों के हिस्सा लिया।

शिविर में मुख्य अतिथि Dr. Sharad Gupta और Dr. Ruchi Gupta उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक Dr. Sushil Gupta, Sunita Gupta, Shalabh Gupta, Isha Gupta और प्रधानाचार्य Arvind Srivastava के साथ ही अतिथिगण Kavita Agarwal, Shobha Jain, Ajay Sharma, Brajesh Sharma, Anil Jain, Dhruv Jain, Ankita Manglik, Ashok Singh और Ajay Kumar Ram की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शिविर का प्रारंभ वार्षिक तैराकी प्रतियोगिताओं (Pool Bash) के साथ हुआ, जिसमें Nursery से Class 5 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मनोरंजक खेलों और तैराकी में विजयी छात्रों को विद्यालय के निदेशकगण और प्रमुख समन्वयिका Rashmi Gandhi ने पुरस्कृत किया। Class 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने Atya-Patya, Fun with Riddles, Tambola जैसे पारंपरिक खेलों का आनंद लिया।

रात्रि शिविर का मुख्य आकर्षण Raas Garba रहा, जिसका शुभारंभ Maa Durga की आरती के साथ हुआ। सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लोक संगीत की थाप पर गरबा नृत्य कर समाज में एकता का संदेश दिया। रंगारंग कार्यक्रम के बाद सभी ने स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया।

अगले दिन, 28 सितंबर को छात्रों ने Yoga किया। Class 1 से 10 तक के विद्यार्थियों ने Wall Hanging, Key Ring, Paper Bag जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी कीं। शिविर का समापन विद्यालय के Aks Band की प्रस्तुति और फिनाले गीत के साथ हुआ, जिसे Dr. Sushil Gupta ने सराहा।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights