कर लो बुकिंग! आज से शुरू है ‘अटल पुरम’ टाउनशिप में प्लॉटों की बुकिंग, आगरा-ग्वालियर हाईवे पर मिलेगी मॉडर्न लाइफस्टाइल, मुख्यमंत्री ने किया था लॉन्च!

आगरा। आगरा में अपने सपनों का घर बनाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर! आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ककुआ-भांडई में विकसित हो रही ‘अटल पुरम’ टाउनशिप में आज, 8 अगस्त दोपहर से प्लॉटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। इच्छुक आवेदक 8 सितंबर तक इन भूखंडों के लिए बुकिंग कर सकेंगे, जिसके बाद अक्टूबर में पहले चरण के पहले सेक्टर में पंजीकृत भूखंडों की लॉटरी निकाली जाएगी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 अगस्त को किया था लॉन्च

आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) द्वारा लगभग 138 हेक्टेयर में विकसित की जा रही अटल पुरम टाउनशिप का उद्घाटन 5 अगस्त को स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। कुल 3 चरणों और 11 सेक्टरों में बनने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रथम चरण के पहले सेक्टर के भूखंडों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज दोपहर से शुरू हो रही है।


ऑनलाइन होगी बुकिंग, मिलेगी हेल्प डेस्क की सुविधा

एडीए की इस अत्याधुनिक टाउनशिप में भूखंडों की बुकिंग पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। आवेदकों की सुविधा के लिए, एडीए ने अपने कार्यालय परिसर में एक विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित की है। जो लोग उप्र आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की वेबसाइट https://janhit.ipda.in या एडीए की वेबसाइट www.adaagra.org.in पर ऑनलाइन आवेदन करने में सहायता चाहते हैं, उन्हें यह हेल्प डेस्क पूरी मदद प्रदान करेगी।

एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली ने बताया कि यह नई टाउनशिप आगरा इनर रिंग रोड, दक्षिणी बाईपास एवं ग्वालियर रोड के जंक्शन पर विकसित होगी, जिससे इसकी कनेक्टिविटी बेहतरीन होगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्राधिकरण के इतिहास में यह पहली बार है जब काश्तकारों से आपसी सहमति के आधार पर सर्किल रेट के 4 गुना मूल्य पर सीधे जमीन अधिग्रहित की गई है। अटलपुरम् टाउनशिप का विकास ग्राम ककुआ एवं भांडई में 1515.47 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।


आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ-भांडई में विकसित होगी अटल पुरम टाउनशिप।

हर सुविधा से लैस होगी ‘अटल पुरम’

अटल पुरम टाउनशिप को विशेष सुविधाओं और आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। यहां अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट, भूमिगत विद्युत लाइनें, एवं स्काडा आधारित विशिष्ट सेवाएं जैसी सुविधाएं होंगी। आवंटियों को उत्तम जीवन शैली के साथ-साथ एक आधुनिक टाउनशिप का अनुभव मिलेगा। पर्यावरण के दृष्टिकोण से, यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण एवं संचालन भी किया जाएगा।

योजना के अंतर्गत 1430 आवासीय भूखंड, 18 ग्रुप हाउसिंग भूखंड एवं 96 अनावासीय भूखंड (जैसे व्यावसायिक भूखंड, स्वास्थ्य केंद्र, शैक्षणिक सुविधा, सामुदायिक सुविधाएं, बैंक्वेट हॉल, होटल, डाकघर/बैंक सुविधा के लिए) नियोजित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, अग्निसुरक्षा के लिए फायर स्टेशन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवासीय परिसर के साथ-साथ एक पुलिस चौकी भूखंड की व्यवस्था भी इस योजना में की गई है।

यह टाउनशिप आगरा के शहरी विस्तार और आधुनिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी, जो शहरवासियों को एक सुनियोजित और सुविधाजनक आवासीय विकल्प प्रदान करेगी।

admin

Related Posts

महिला डॉक्टर से अभद्रता मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

आगरा के थाना न्यू आगरा अंतर्गत अमर विहार स्थित ट्यूलिप पैराडाइज सोसाइटी में एक महिला डॉक्टर के साथ फ्लैट के बाहर आकर गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी देने के चर्चित मामले…

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights