आगरा: मेट्रो में ‘आयरन स्पेन’ तकनीक का इस्तेमाल, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति


आगरा। आगरा में मेट्रो परियोजना के तहत एमजी रोड पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए एक उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर पर दो जगहों पर 60-60 मीटर लंबे ‘आयरन स्पेन’ लगाए जाएंगे। इस तकनीक से रावली और हरीपर्वत पर रेलवे पुल को पार करने के लिए पिलर बनाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, जिससे सड़क पर यातायात बाधित नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) इस तकनीक का उपयोग एमजी रोड पर कर रहा है। आयरन स्पेन लोहे और कंक्रीट से बना एक ऐसा हिस्सा होता है जो दो खंभों या छोरों के बीच की दूरी को जोड़ता है और ट्रैक को सहारा देता है। यह तकनीक आसानी से नदियों, खाईयों या रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर से ट्रैक को गुजारने में मदद करती है।

UPMRC इस तकनीक का उपयोग पहले भी लखनऊ के अवध चौराहे पर कर चुका है। आगरा में 29.4 किलोमीटर के दो मेट्रो कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। पहला कॉरिडोर ताजमहल ईस्ट गेट से सिकंदरा तक 15 किलोमीटर लंबा है, जबकि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी बिहार के बीच 14.4 किलोमीटर का है। दूसरे कॉरिडोर पर 14 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जो शहर की लाइफलाइन एमजी रोड से होकर गुजरेंगे।

एमजी रोड पर सिंगल पिलर स्टेशन बनाए जा रहे हैं ताकि भविष्य में सड़क के चौड़ीकरण में कोई बाधा न आए। इसके अलावा, आगरा कॉलेज स्टेशन पर एमजी रोड को पार करने के लिए सब-वे का भी निर्माण किया गया है, जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी।

एमजी रोड पर चल रहा मेट्रो कॉरीडोर निर्माण का काम।
रावली पुल के पास चल रहा मेट्रो का काम।

एसएन मेडिकल कॉलेज में पुलिस की दादागिरी, डॉक्टर हड़ताल पर; मरीज़ों की बढ़ी मुसीबत

मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाली गई वाहन रैली

Abhimanyu Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights