आगरा में दबंगों का आतंक: कार से पत्थर भरकर लाए और घर पर किया पथराव


आगरा। आगरा के थाना सिकंदरा अंतर्गत जउपुरा गाँव में दबंग युवकों ने बुधवार तड़के एक घर पर जमकर पथराव किया। यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब युवक एक कार में पत्थर भरकर लाए और राजू प्रजापति के घर को निशाना बनाया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि एक कार राजू प्रजापति के घर के सामने आकर रुकती है। पहले एक युवक उतरता है, और कार की डिग्गी खोलकर पत्थर निकालता है। कुछ देर बाद, एक और युवक भी डिग्गी से पत्थर निकालकर घर पर फेंकना शुरू कर देता है। कई मिनट तक यह सिलसिला जारी रहा, जिससे घर के अंदर सो रहे परिवार में दहशत फैल गई।

राजू प्रजापति की पत्नी अपने छोटे बच्चे को लेकर घर के अंदर छिपती रहीं। पथराव के बाद घर के आँगन और कमरों में जगह-जगह ईंट और पत्थर बिखरे पाए गए हैं। राजू ने बताया कि डर के मारे वे बाहर नहीं निकले, जबकि हमलावर गालियां भी दे रहे थे।

पथराव की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। राजू प्रजापति ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सिकंदरा थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस कार के नंबर से भी मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights