आगरा में पति ने पत्नी को फंदे से लटकाकर मारने की कोशिश, मायके वालों ने बचाया


आगरा। आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के इस्लाम नगर में एक पति पर अपनी पत्नी को फंदे से लटकाकर जान से मारने का आरोप लगा है। पीड़ित को उसके मायके वालों ने समय रहते बचा लिया। पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

इस्लाम नगर की रहने वाली मुस्कान की शादी 18 महीने पहले अनीस से हुई थी। मुस्कान का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे परेशान करते थे, जिससे तंग आकर वह अपने मायके चली गई थी। मंगलवार को उसका पति अनीस उसे वापस घर ले आया।

मुस्कान का आरोप है कि पति ने फंदे पर लटकाकर मारने का प्रयास किया।

मुस्कान ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे उसके पति अनीस ने अपने दोस्तों परवेज, मुनिश और दुर्गेश के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद उन सब ने उसके गले में रस्सी डालकर उसे फंदे पर लटकाने की कोशिश की।

मुस्कान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और उसके मायके वाले मौके पर पहुँचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर उसे बचाया। मुस्कान की मां ने भी आरोप लगाया है कि जब वह बेटी को बचाने आईं तो आरोपी पति ने उनके साथ भी मारपीट की।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और घायल मुस्कान को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights