आगरा में हरियाली तीज महोत्सव की धूम: भक्ति, लोकसंस्कृति और नारी उल्लास से झूमे सावन के झूले!

आगरा। सावन की हरियाली और तीज के उल्लास में रंगे आगरा शहर में महिला मंडलों द्वारा भव्य आयोजन किए गए। इन आयोजनों ने नारी शक्ति, भक्ति, लोक संस्कृति और सामाजिक सहभागिता की एक रंगारंग छटा बिखेर दी। श्री हरि सत्संग महिला समिति और श्री सर्वतोभद्र जैन महिला मंडल बल्केश्वर के कार्यक्रमों ने जहां मंच को भक्ति के भावों से सराबोर किया, वहीं पारंपरिक गीतों, नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


श्री हरि सत्संग महिला समिति: भक्ति और बिहू की बहार

सिकंदरा-बोदला रोड स्थित डी-जेल रेस्टोरेंट में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में श्री हरि सत्संग महिला समिति ने भक्ति, नृत्य और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत अंजू राजेश अग्रवाल (रानी सुनयना स्वरूप) और कल्पना अजय अग्रवाल (रानी कौशल्या स्वरूप) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

‘झूला धीरे झुलाओ सुकुमारी सिया को…’ जैसे भक्ति गीतों को संगीता अग्रवाल और अंजू राजेश अग्रवाल ने सुरबद्ध किया। पूजा बंसल और सोनिया गर्ग द्वारा प्रस्तुत शिव-पार्वती स्वरूप में नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण असम से आईं 40 बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक बिहू नृत्य रहा, जो वर्तमान में समिति के साथ भागवत कथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन सोनिया गर्ग ने किया और निशा मंगल द्वारा आयोजित खेलों ने मनोरंजन का रंग भरा।

अतिथियों का स्वागत अंशु अग्रवाल (अध्यक्ष), रुचि अग्रवाल (महासचिव) और मीनू त्यागी (कोषाध्यक्ष) ने किया। व्यवस्था भगवान दास अग्रवाल (अध्यक्ष), उमेश बंसल (महासचिव), संजय गोयल (संयोजक) और संजय मित्तल (सह कोषाध्यक्ष) ने संभाली।


श्री सर्वतोभद्र जैन महिला मंडल बल्केश्वर: तीज में भक्ति, नृत्य और सेवा का समर्पण

कमला नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में श्री सर्वतोभद्र जैन महिला मंडल बल्केश्वर द्वारा हरियाली तीज महोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत णमोकार महामंत्र और भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

मंडल की सभी महिलाओं ने हरे परिधान पहनकर पारंपरिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। आयोजन में वृद्धजनों का माला पहनाकर स्वागत-सम्मान भी किया गया, जिसने आयोजन को सेवा की भावना से भी जोड़ दिया। महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर महोत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की संयोजक बबीता जैन और खुशबू जैन थीं। इसमें आरती जैन, नेहा जैन, सीमा जैन, अंशु जैन, सोनिका जैन, सारिका जैन, शिल्पी जैन, रेनू जैन सहित मंडल की समस्त सदस्याओं की मौजूदगी रही।

admin

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights