Agra में IPO और Crypto Investment के नाम पर करोड़ों की ठगी, Cyber अपराधी गिरफ्तार


Agra की साइबर क्राइम पुलिस ने IPO और Crypto Currency में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बड़े साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र उर्फ डिक्की के रूप में हुई है। वह लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Telegram और WhatsApp ग्रुप्स के माध्यम से ऊँचे रिटर्न का लालच देकर फर्जी निवेश योजनाओं में फंसाता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सिर्फ एक ही शिकायतकर्ता से 1.96 करोड़ रुपये की ठगी की थी। पुलिस की तत्परता से जांच के बाद 1.78 करोड़ रुपये की राशि को रिकवर कर लिया गया है।

दुबई और हांगकांग तक फैला था नेटवर्क

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि डिक्की का नेटवर्क सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं था, बल्कि दुबई, हांगकांग, मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड तक फैला हुआ था। गिरोह ठगी की रकम को हवाला और क्रिप्टोकरेंसी चैनलों के जरिए देश से बाहर भेजता था, ताकि पुलिस और अन्य जाँच एजेंसियाँ इसे ट्रैक न कर पाएं।

एडिशनल डीसीपी क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उसका पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर हरियाणा और दिल्ली में भी केस दर्ज हैं। राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCCRP) पर उसके खिलाफ कुल 46 शिकायतें दर्ज हैं, जिन पर पुलिस जांच कर रही है। आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

डीसीपी क्राइम आदित्य जानकारी देते हुए
Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights