आगरा के होटल डीसी विलास में नहीं, बल्कि ‘सिद्धार्थ इलेक्ट्रिकल्स’ के गोदाम में लगी आग: मालिक ने बताया 30 लाख का नुकसान

आगरा। थाना रकाबगंज क्षेत्र के छीपीटोला स्थित होटल डीसी विलास में देर रात आग लगने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन होटल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि आग होटल में नहीं, बल्कि उसके ऊपर मौजूद ‘सिद्धार्थ इलेक्ट्रिकल्स’ के गोदाम में लगी थी। कथित होटल मालिक रविंद्र कुमार जैन और उनके पुत्र वैभव जैन ने ताज न्यूज़ को बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में रखे बिजली के सामान में लगी थी, जिससे लगभग ₹30 लाख का नुकसान हुआ है।


क्या हुआ था देर रात?

देर रात करीब 1 बजे हुए इस हादसे के बाद आग की तेज लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पहले ऐसी जानकारी सामने आई थी कि आग होटल के तीसरी मंजिल पर एसी कंप्रेसर फटने से लगी है और लोग जान बचाने के लिए बाहर भागे। हालांकि, अब होटल मालिक का कहना है कि आग की उत्पत्ति होटल के ऊपर स्थित गोदाम से हुई।


‘सिद्धार्थ इलेक्ट्रिकल्स’ के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग

रविंद्र कुमार जैन और वैभव जैन ने बताया कि होटल के ऊपर बाजार में उनकी ‘सिद्धार्थ इलेक्ट्रिकल्स’ नामक दुकान है, जिसका गोदाम होटल की छत पर बना हुआ है। इसी गोदाम में बिजली का सामान रखा हुआ था। रात में शॉर्ट सर्किट होने के कारण गोदाम में रखे सामान ने आग पकड़ ली और आग ने यह भीषण रूप ले लिया।

सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। होटल डीसी विलास सुरक्षित है, जबकि सिद्धार्थ इलेक्ट्रिकल्स के गोदाम में रखे बिजली के सामान के जलने से करीब ₹30 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

महिला डॉक्टर से अभद्रता मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

आगरा के थाना न्यू आगरा अंतर्गत अमर विहार स्थित ट्यूलिप पैराडाइज सोसाइटी में एक महिला डॉक्टर के साथ फ्लैट के बाहर आकर गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी देने के चर्चित मामले…

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights