आगरा में रेल लाइन किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी


आगरा। आगरा-इटावा रेल खंड पर फतेहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक अज्ञात युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के शालूबाई गांव के पास हुई। शव सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा, जिन्होंने तत्काल पुलिस और आरपीएफ को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर क्राइम राजवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस फिलहाल मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर क्राइम के मुताबिक, मृतक के हाथ में एक मोबाइल चार्जर मिला है। पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: गिग वर्कर्स और हॉकर्स ने CM को भेजा ज्ञापन; सुरक्षा की मांग

   Agra News नगर निगम से परेशान छोटे व्यापारियों और गिग वर्कर्स ने एकजुट होकर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Amazon इंडिया वर्कर्स यूनियन, हॉकर्स जॉइंट एक्शन…

Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

   Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights