आगरा में ऊर्जा मंत्री के खिलाफ वैश्य समाज का प्रदर्शन: ‘बनिया’ वाले बयान पर फूटा आक्रोश, मांगा इस्तीफा!

आगरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के एक वायरल बयान पर आगरा में वैश्य समाज का गुस्सा फूट पड़ा है। शुक्रवार को अग्रवाल युवा संगठन ने सुभाष पार्क से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च किया और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की।


‘बनिया की दुकान नहीं है’ बयान पर भड़का वैश्य समाज

दरअसल, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कह रहे थे, “ये कोई बनिए की दुकान नहीं है, जो पैसे लेकर सामान नहीं देते।” इसी बयान को लेकर वैश्य समाज में भारी आक्रोश है।

संगठन के पदाधिकारी राकेश अग्रवाल के नेतृत्व में किए गए इस पैदल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक मंत्री को ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान नहीं देने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब मंत्री को बोलना नहीं आता है, तो उन्हें इस संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।


‘वैश्य समाज सबसे ज्यादा टैक्स देता है’, नहीं मांगी माफी तो सड़कों पर उतरेंगे

प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बैठकर भी नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि एके शर्मा की अशोभनीय टिप्पणी से देशभर का वैश्य समाज आहत है, जबकि वैश्य समाज देश में सबसे ज्यादा टैक्स देता है और आर्थिक संकट के समय भी सबसे आगे खड़ा रहता है।

अग्रवाल युवा संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि ऊर्जा मंत्री एके शर्मा अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं, तो वैश्य समाज सड़कों पर उतरकर बड़ा प्रदर्शन करेगा। यह मामला अब राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में गरमाता जा रहा है।

admin

Related Posts

महिला डॉक्टर से अभद्रता मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

आगरा के थाना न्यू आगरा अंतर्गत अमर विहार स्थित ट्यूलिप पैराडाइज सोसाइटी में एक महिला डॉक्टर के साथ फ्लैट के बाहर आकर गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी देने के चर्चित मामले…

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights