Agra के दो युवाओं सहित 5 की Gurugram में सड़क हादसे में मौत, बेकाबू थार डिवाइडर से टकराई


गुरुग्राम। गुरुग्राम-दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में Agra के दो युवाओं सहित पांच लोगों की जान चली गई। शुक्रवार सुबह झाड़सा फ्लाईओवर के पास एक बेकाबू थार गाड़ी एग्जिट डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में थार में सवार तीन युवतियों और दो युवकों की मौत हो गई।

हादसा सुबह करीब 4.30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार थार गाड़ी दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही थी। ओवरस्पीड होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

Agra के दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दर्दनाक हादसे में Agra निवासी दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जान गंवाने वालों में:

  1. आदित्य प्रताप सिंह (उम्र-30 वर्ष), पुत्र जितेन्द्र पाल सिंह, निवासी Agra। आदित्य पेशे से इंजीनियर थे और बताया जा रहा है कि वही गाड़ी चला रहे थे।
  2. लावण्या (उम्र-26 वर्ष), पुत्री देवेन्द्र पाल, निवासी Agra। वह ग्रेटर नोएडा के लॉयड लॉ कॉलेज में एलएलबी की द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं।

इनके अलावा, मरने वालों में:

  • प्रतिष्ठा मिश्रा (उम्र-25 वर्ष), पुत्री चंद्रमणि मिश्रा, निवासी रायबरेली, उत्तर-प्रदेश। वह भी लॉ कॉलेज की छात्रा थीं।
  • गौतम (उम्र-31 वर्ष), पुत्र युद्ध वीर सिंह, निवासी मोहना, सोनीपत
  • सोनी, निवासी दिल्ली

हादसे में घायल हुए युवक की पहचान कपिल शर्मा (उम्र-28 वर्ष) पुत्र हर्षरूप, निवासी बुलन्दहर, उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सभी युवक-युवतियां गुरुग्राम के सिग्नेचर टावर के पास इबोला क्लब से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: गिग वर्कर्स और हॉकर्स ने CM को भेजा ज्ञापन; सुरक्षा की मांग

   Agra News नगर निगम से परेशान छोटे व्यापारियों और गिग वर्कर्स ने एकजुट होकर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Amazon इंडिया वर्कर्स यूनियन, हॉकर्स जॉइंट एक्शन…

Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

   Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights