सैया में डीएपी खाद की किल्लत, किसान परेशान


आगरा। सैया विकास खंड की सहकारी समिति पर डीएपी खाद की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं, जिससे उन्हें रबी फसलों की बुवाई में दिक्कतें आ रही हैं। बाजरा और ज्वार की फसलें खराब होने के बाद, किसान अब गेहूं, सरसों और आलू की बुवाई के लिए खाद का इंतजार कर रहे हैं।

किसानों को खाद पाने के लिए घंटों लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। पहले टोकन लेने, फिर खतौनी और आधार कार्ड की कॉपी जमा करने और उसके बाद ओटीपी सत्यापन की प्रक्रिया में काफी समय लग रहा है। नेटवर्क की समस्या के कारण अक्सर ओटीपी नहीं आ पाता, जिससे किसानों को और भी परेशानी होती है।

समिति द्वारा हर किसान को केवल एक या दो कट्टे ही डीएपी खाद दिया जा रहा है, जो कि बुवाई के लिए पर्याप्त नहीं है। दो एकड़ से अधिक भूमि वाले बड़े किसानों को भी पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रहा है, जिससे बुवाई में और देरी होने की आशंका है। किसानों ने प्रशासन से खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights