आगरा में जानवरों की खाल से भरा ट्रक पकड़ा, गौ रक्षा दल ने दी पुलिस को सूचना


आगरा। आगरा के अछनेरा पुलिस ने गौ रक्षा दल की मदद से जानवरों की खाल से भरा एक ट्रक जब्त किया है। यह कार्रवाई बुधवार देर रात रायभा मार्ग पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के पास की गई।

गौ रक्षा दल के सदस्यों को शक था कि ट्रक में गोवंश की खाल हो सकती है, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया और उसे अछनेरा थाने में खड़ा करवा दिया।

इस मामले में कसबा इंचार्ज नवजीत सिंह ने बताया कि गौ रक्षा दल की सूचना पर यह ट्रक पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें गोवंश की खाल है या भैंस की चमड़ी। जाँच के बाद ही इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी। पुलिस इस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights