‘पार्षद जी झूठ बोल रहे हैं!’ – एसीपी का पुलिस पर आरोप लगाने पर सीधा जवाब


आगरा। आगरा में पुलिस पर केस दर्ज न करने का आरोप लगाने वाले एक पार्षद को एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने सीधे तौर पर झूठा बताया है। एसीपी का कहना है कि जिस मामले में पार्षद ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया, उसमें शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी।

मामला एक लापता लड़की का है, जिसकी माँ ने 14 सितंबर को चौकी सराय ख्वाजा पर शिकायत दर्ज कराई थी। माँ ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें फोन कर रोहता नहर पर खड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस टीम तुरंत माँ के साथ मौके पर पहुँची और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, माँ ने बताया था कि उनकी बेटी एक महीने पहले घर से चली गई थी और वह चार दिन पहले भी अपनी बहन के साथ उससे मिलने मलपुरा गई थीं, लेकिन बेटी ने उनके साथ आने से मना कर दिया था। पुलिस ने जब महिला से रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा, तो उसने अपने पति से बात करने के बाद ही फैसला लेने की बात कही थी।

17 सितंबर को जब क्षेत्रीय पार्षद उस महिला और उसकी बेटी के साथ थाने पहुँचे और पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया, तो एसीपी ने थाना इंचार्ज से मामले की जानकारी ली। थाना इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया गया था। एसीपी मयंक तिवारी ने स्पष्ट कहा कि पार्षद ने पुलिस पर गलत और भ्रामक आरोप लगाए हैं।

Abhimanyu Singh

Related Posts

महिला डॉक्टर से अभद्रता मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

आगरा के थाना न्यू आगरा अंतर्गत अमर विहार स्थित ट्यूलिप पैराडाइज सोसाइटी में एक महिला डॉक्टर के साथ फ्लैट के बाहर आकर गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी देने के चर्चित मामले…

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights