Agra

फतेहाबाद में मां-बेटे और बेटी से मारपीट, गिट्टी हटाने से रोकने पर हुआ विवाद


आगरा। फतेहाबाद के महारामपुरा गाँव में गिट्टी हटाने से रोकने पर हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। दबंगों ने महिला, उसके बेटे और बेटी के साथ मारपीट की।

यह घटना गाँव में रहने वाली पुष्पा देवी के घर के सामने आरसीसी निर्माण के दौरान हुई। उनका पड़ोसी देवेंद्र सिंह वहाँ रखी गिट्टी को उठाकर ले जाने लगा, जिसका पुष्पा देवी ने विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर देवेंद्र सिंह ने अपने साथियों होरीलाल, मनोज और अनिल कुमार के साथ मिलकर पुष्पा देवी, उनके बेटे रोहन और बेटी मुस्कान पर हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के समय पुष्पा देवी के पति राजवीर, जो हलवाई का काम करते हैं, घर पर नहीं थे। उनके लौटने के बाद घायलों को फतेहाबाद के सीएचसी में भर्ती कराया गया। फतेहाबाद पुलिस ने पीड़ित पुष्पा देवी की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights