Agra: अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, Nibehorra Police की कार्रवाई


Agra। फतेहाबाद के Nibehorra Police ने शुक्रवार रात को चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध देशी राइफल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नागर उटंगन नदी के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर मौजूद है।

सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और तिवारी घड़ी पुलिया निवासी रामबरन पुत्र संजीव को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी राइफल, 315 बोर के दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया है। इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक जय नारायण सिंह, उप निरीक्षक छेदीलाल सिंह, उप निरीक्षक सुमित राठी, हेड कांस्टेबल उमेश कसाना और कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल थे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights