Agra

Agra News Today: पूर्व कृषि वैज्ञानिक Dr. HC Nitant से Digital Arrest के नाम पर 23 लाख की ठगी

Agra News Today साइबर ठगों ने पूर्व कृषि वैज्ञानिक Dr. HC Nitant को 7 दिन तक Digital Arrest के नाम पर धमकाकर उनसे 23 लाख रुपये ठग लिए। 80 वर्षीय बुजुर्ग ने यह रकम अपनी FD तुड़वाकर ठगों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। इस संबंध में Cyber Thana में FIR दर्ज कराई गई है।

Trans Yamuna स्थित Srinagar Colony निवासी Dr. HC Nitant भारतीय कृषि अनुसंधान के प्रधान वैज्ञानिक के पद से रिटायर हुए हैं। 10 सितंबर को सुबह 9 बजे उनके WhatsApp पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate – ED) का अधिकारी बताते हुए अपना नाम Ajay Patil बताया।

ठग ने Dr. Nitant से कहा कि उनके नाम से Mumbai के एक बैंक में खाता है, जिसका इस्तेमाल 30 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन के लिए हुआ है। उसने आरोप लगाया कि यह पैसा बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह से आया है और FIR में उनका नाम भी शामिल है। घबराकर Dr. Nitant ने जब गलतफहमी की बात कही, तो कॉल काट दी गई।

11 सितंबर को उन्हें फिर से कॉल आई, इस बार कॉल करने वाले ने खुद को आयकर विभाग (Income Tax Department) का अधिकारी बताया और धमकाया। ठगों ने 7 दिन तक Dr. Nitant को फोन पर लगातार डराया। उन्हें यकीन दिलाने के लिए, ठगों ने Dr. Nitant का Aadhar Card उनके WhatsApp पर भेजा, जिससे उन्हें लगा कि ये लोग वाकई में सरकारी अधिकारी हैं।

इसके बाद, Dr. Nitant ने 17 सितंबर को अपनी FD तुड़वाकर 23 लाख रुपये ठगों के Account में ट्रांसफर कर दिए। 18 सितंबर को जब उन्होंने अपने बेटे को यह बात बताई, तो उसे ठगी का संदेह हुआ। इसके बाद Cyber Thana में शिकायत दर्ज कराई गई।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights