Agra News: सराफा व्यापारी के 4 वर्षीय बेटे के अपहरण का पटाक्षेप; 2 आरोपी गिरफ्तार

Agra News सुशील नगर में 4 वर्षीय जय वर्मा के अपहरण का पटाक्षेप 8 घंटे में हुआ। चाचा गगन वर्मा ने ₹2.5 लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस एनकाउंटर में 2 आरोपी घायल/गिरफ्तार, 2 फरार।

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर में शुक्रवार को सराफा व्यापारी सोनू वर्मा के 4 वर्षीय इकलौते बेटे जय वर्मा के अपहरण से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। लेकिन, आगरा पुलिस की तत्काल कार्रवाई, सर्विलांस ट्रैकिंग और सख्ती के चलते यह सनसनीखेज मामला 8 घंटे के भीतर ही पटाक्षेप हो गया। इस अपहरण का मुख्य साजिशकर्ता कोई और नहीं, बल्कि जय वर्मा का सगा चाचा गगन वर्मा ही निकला, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर पारिवारिक लालच में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।

सराफा व्यापारी सोनू वर्मा की मोहल्ले में ही ‘राधे ज्वैलर्स’ के नाम से दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब 1:15 बजे जय वर्मा अपनी दादी पद्मा वर्मा के पीछे-पीछे घर से निकल गया, लेकिन अपने दादा-दादी के घर नहीं पहुंचा। दो घंटे तक पड़ोसी और मोहल्ले में तलाश करने के बाद, परिजनों ने दोपहर करीब 3:00 बजे 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के तलाश में जुटने के कुछ ही देर बाद, पिता सोनू वर्मा के मोबाइल फ़ोन पर फिरौती के लिए कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को वॉटरमार्क के पास का बताते हुए 2 लाख 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। कुछ देर बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आई और रामबाग के पास रुपए लेकर बुलाया गया, जिसके बाद फिरौती मांगने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर बंद हो गया।

पुलिस एक्शन और चाचा की पहचान: 10 टीमों का घेराव

फिरौती मांगे जाने की जानकारी होते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए सोनू वर्मा का मोबाइल फ़ोन अपने कब्जे में ले लिया और उसे सर्विलांस पर लगा दिया। पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में सर्विलांस, एसओजी नगर और 10 पुलिस टीमों का गठन कर जय की तलाश शुरू की गई।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार और एसीपी पीयूष कांत राय (छत्ता) ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाली। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। एक फुटेज में चाचा गगन वर्मा पैदल जय वर्मा को अपने साथ ले जाते हुए नजर आया, जिसके बाद उसका साथी ऐक्टिवा लेकर खड़ा था। दोनों ऐक्टिवा से बच्चे को अगवा कर ले गए। जय की दादी को भी चाचा द्वारा अपहरण किए जाने की जानकारी थी।

पुलिस का लगातार घेराव और शिकंजा कसता देख अपहरणकर्ताओं का हौसला टूट गया। उन्हें लगा कि अब वे पकड़े जाएँगे। रात करीब 9:00 बजे अपहरणकर्ता बच्चे को घर से थोड़ी दूर एक सुनसान जगह पर छोड़ गए। बच्चे को पाकर माता-पिता सोनू वर्मा और कामिनी वर्मा खुशी से रो पड़े।

देर रात पुलिस मुठभेड़: दो आरोपी घायल/गिरफ्तार, दो फरार

बच्चे के सकुशल बरामद होने के बाद पुलिस ने फरार अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी तेज कर दी।

आगरा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 24/25.10.2025 की देर रात थाना एत्माद्दौला पुलिस टीम, सर्विलांस नगर जोन और एसओजी नगर टीम द्वारा चेकिंग के दौरान इस घटना में सम्मिलित दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम साबिर और सत्य प्रकाश उर्फ़ बबलू हैं, जिन्हें पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में पकड़ा गया।

सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता पीयूष कांत राय ने बाइट में बताया कि इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता चाचा गगन वर्मा उर्फ कारें और उसका एक साथी आकाश उर्फ़ अल्लू मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग और लगातार दबिश दे रही हैं।

बरामदगी: गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा, 02 जिंदा व 01 मिस कारतूस .315 बोर और अपहरण की घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने यह सिद्ध कर दिया कि आगरा में किसी भी अपराध को अंजाम देने वाले बख्शे नहीं जाएँगे।

Agra News: नगला बूढ़ी में पुलिस चेकिंग से भागी कार ने 5 को रौंदा

Abhimanyu Singh

Related Posts

महिला डॉक्टर से अभद्रता मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

आगरा के थाना न्यू आगरा अंतर्गत अमर विहार स्थित ट्यूलिप पैराडाइज सोसाइटी में एक महिला डॉक्टर के साथ फ्लैट के बाहर आकर गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी देने के चर्चित मामले…

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights