Agra News: आचार्य विद्यासागर और ज्ञानमती माताजी का अवतरण दिवस!

Agra News आगरा में आचार्य विद्यासागर जीज्ञानमती माताजी का अवतरण दिवस मनाया गया। पत्र संपादक संघ के अधिवेशन में जगदीश प्रसाद जैन सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत।

Agra News आगरा के बसई पीरकल्याणी रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में आज भक्ति, ज्ञान और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में, जैन धर्म के दो महान विभूतियों— पूज्य समाधिस्त आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज और गणनी आर्यिकारत्न ज्ञानमती माताजी के पावन अवतरण दिवस (जन्म जयंती) के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विद्वत संगोष्ठी और राष्ट्रीय अधिवेशन

यह आयोजन मुख्य रूप से राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी और अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ के अधिवेशन के कारण विशेष रहा। यह दोनों कार्यक्रम अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ के तत्वाधान में हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुए।

परम आचार्य चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में प्रातः काल की शुरुआत हुई। मंगलाचरण पंडित वर्धमान जी जैन ने किया। इसके बाद, परम पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज की विशेष पूजन की गई। इस पूजन में स्वामी जयंत कीर्ति उज्जैन, विनोद जी भैया, पंडित फूलचंद प्रेमी बनारस वाले, अनूप जी एडवोकेट, शैलेंद्र जी जैन अलीगढ़, जगदीश प्रसाद जैन आगरा, डॉ राजीव प्रचंडीया अलीगढ़, अनूप जी एडवोकेट फ़िरोज़ाबाद, अखिल जी बंसल जयपुर, अनुज जैन क्रांति ने सहभागिता की। पंडित फूलचंद जी प्रेमी ने अपने विचार व्यक्त किए और परम आचार्य चैत्य सागर जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस सत्र का संकलन मनोज जैन ने किया।


पत्र संपादक संघ के नए अध्यक्ष का मनोनयन

दोपहर में अखिल भारत भारतीय जैन पत्र संपादक मंडल का अधिवेशन आयोजित किया गया। इस अधिवेशन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव अध्यक्ष पद का मनोनयन रहा। चुनाव अधिकारी डॉ राजीव प्रचंडीया के कुशल निर्देशन में, आगरा के जाने-माने समाजसेवी जगदीश प्रसाद जैन को सभी की सहमति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर संपूर्ण संघ में हर्ष की लहर दौड़ गई। मंच संचालन का कार्यभार मनोज बाकलीवाल ने बखूबी संभाला।


AGRA NEWS

भव्य धार्मिक अनुष्ठान और नाटक मंचन

पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों की भी धूम रही। परम आचार्य चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में सर्वप्रथम श्री नेमिनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद पंचकल्याणक पाठ पूजन एवं वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

सेवा और त्याग को सम्मानित करते हुए 100 त्यागीवृत्ति सम्मान किया गया, जो साधकों के प्रति समाज के सम्मान को दर्शाता है। धार्मिक सत्रों के बाद, आगरा के 8 महिला मण्डलों द्वारा 1008 दीपकों से भव्य आरती की गई, जिसने पूरे मंदिर परिसर को अलौकिक आभा से भर दिया।

शाम को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन पर आधारित एक प्रेरक नाटक, ‘मोक्ष मार्ग की ओर’, का भव्य मंचन हुआ, जिसने उपस्थित भक्तों को आध्यात्मिक जीवन की ओर प्रेरित किया।

इस सफल आयोजन में सकल जैन समाज की भारी उपस्थिति रही। इस मौके पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद के पदाधिकारीगण और गणमान्य नागरिक मौजूद थे, जिनमें अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, मंत्री मनीष जैन ठेकेदार, कोषाध्यक्ष राकेश जैन पर्दे वाले, जितेंद्र जैन, सुनील जैन ठेकेदार, मनोज बाकलीवाल, रमेश जैन, राजेंद्र जैन, सुशील जैन, अनन्त जैन, पारस बाबू जैन, नरेश लुहाड़िया, अनुज जैन, राजेश जैन, अजय जैन, दीपक जैन, मनीष जैन लवली, सुबोध पाटनी, राहुल जैन एडवोकेट, अनिल जैन रहीस, दीपक जैन मीडिया प्रभारी और राहुल जैन सकल जैन समाज शामिल थे।

Agra News Today: Hariparvat के Shri Shantinath Digambar Jain Mandir में हुआ वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव

Abhimanyu Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights