आगरा: मारुति एस्टेट अब लव-कुश चौक हो सकता है, नगर निगम कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास


आगरा। आगरा में जगहों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। अब मारुति एस्टेट चौराहा का नाम बदलकर लव-कुश चौक करने का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी में रखा गया है। कार्यकारिणी ने इस प्रस्ताव को विचार के लिए कमेटी के पास भेज दिया है। कमेटी की मंजूरी मिलने के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

अमित पटेल को उपसभापति चुना गया

मंगलवार को हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में कुल 8 प्रस्ताव रखे गए। बैठक की अध्यक्षता मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने की। बैठक की शुरुआत में अमित पटेल को नगर निगम कार्यकारिणी का उपसभापति चुना गया।

मोतीगंज में बनेगी पार्किंग

पार्षद राकेश जैन ने यमुना किनारा रोड पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए मोतीगंज मंडी के पास खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग बनाने का प्रस्ताव दिया। उनका कहना था कि मोतीगंज में वाहनों के सड़क पर खड़े रहने से जाम लगता है। इस प्रस्ताव को कार्यकारिणी ने हरी झंडी दे दी है।

लव-कुश चौक का प्रस्ताव

पार्षद विक्रांत सिंह कुशवाह ने मारुति एस्टेट चौराहा का नाम बदलकर लव-कुश चौक करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सुझाव दिया कि चौराहे पर लव-कुश की प्रतिमा भी स्थापित की जाए। इस प्रस्ताव को कमेटी के पास भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक

ये प्रस्ताव भी हुए पास:

  • न्यू राजामंडी से मदिया कटरा तक का रोड मॉडल रोड बनाया जाएगा।
  • मुकुट महोत्सव शोभायात्रा के लिए अनुदान राशि 1.25 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये की गई।
  • गल्ला मंडी का कायाकल्प होगा, यहाँ की सड़कें सीमेंटेड होंगी और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
  • धाकरान चौराहा पर कबाड़ से बना हलधर रखा जाएगा।

Abhimanyu Singh

Related Posts

महिला डॉक्टर से अभद्रता मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

आगरा के थाना न्यू आगरा अंतर्गत अमर विहार स्थित ट्यूलिप पैराडाइज सोसाइटी में एक महिला डॉक्टर के साथ फ्लैट के बाहर आकर गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी देने के चर्चित मामले…

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights