डौकी पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, मारपीट का आरोप


आगरा। आगरा के फतेहाबाद तहसील में अधिवक्ताओं ने डौकी पुलिस द्वारा एक अधिवक्ता के साथ कथित मारपीट और मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में शुक्रवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। गुस्साए अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी की और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, यह विवाद तब शुरू हुआ जब फतेहाबाद तहसील के अधिवक्ता कुलदीप राजपूत ने एक मामले में डौकी के थानाध्यक्ष (एसओ) को पार्टी बनाया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर एसओ डौकी ने 11 सितंबर की रात को अधिवक्ता कुलदीप राजपूत को उनके घर से उठा लिया और उनके साथ मारपीट की। रात करीब 2 बजे अन्य अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप के बाद कुलदीप राजपूत को छोड़ा गया।

इस घटना के बाद, अधिवक्ताओं ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को ही तहसील के सभी कार्यालयों में काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी थी।

वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह राजपूत ने बताया कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस लड़ाई में अन्य अधिवक्ता संगठनों से भी सहयोग मांगा जाएगा।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: हज़रत अबरार शाह मक्की मदनी का 95वाँ उर्स संपन्न

ताजनगरी आगरा का करबला परिसर सूफ़ियाना अक़ीदत, रूहानी माहौल और गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रमुख केंद्र बना रहा। हज़रत सैयदना शाह अमीर अबुल उला की मक़बूल दरगाह के समीप करबला मैदान…

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights