आगरा: फतेहाबाद के अभय पाठक ने जीता दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ सचिव का चुनाव


आगरा। आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र के गढ़ी उदयराज गाँव के रहने वाले अभय पाठक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के कैंपस लॉ सेंटर में छात्रसंघ सचिव का चुनाव जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अभय इस समय एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।

अभय की इस शानदार जीत से उनके गाँव गढ़ी उदयराज और फतेहाबाद तहसील परिसर में जश्न का माहौल है। उनके पिता, दिनेश कुमार पाठक, जो कि एक स्थानीय अधिवक्ता हैं, की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस खबर के फैलते ही लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

स्थानीय अधिवक्ताओं ने भी अभय की सफलता पर गर्व महसूस किया। दिनेश शर्मा, महेश पाठक, उमाशंकर शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, धर्मसिंह राजपूत, मोहन सिंह गुर्जर सहित कई वकीलों ने अभय को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights