आगरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने 8 गोवंश को रौंदा, हाईवे पर हंगामा और जाम

आगरा। आगरा-जयपुर हाईवे पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। रसूलपुर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बैठे 8 गोवंश को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 4 गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से भी तकरार हुई, लेकिन काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम को खोला गया।

घायलों का इलाज, मृतकों का अंतिम संस्कार

यह घटना सोमवार को तड़के करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। हाईवे पर खून से लथपथ गायों को देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। प्रदर्शनकारियों ने टोल मैनेजर को मौके पर बुलाने की मांग की, जिसके कारण घंटों तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्री परेशान होते रहे।

बाद में, पुलिस ने क्रेन मंगाकर मृत और घायल गोवंशों को हाईवे से हटवाया। मृत गोवंशों का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि घायल गायों को इलाज के लिए अपना घर आश्रम भेजा गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights