आगरा में लोहामंडी थाने के बाहर गिरा विशाल पेड़, एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल

आगरा। आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर 2:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब थाने के अंदर लगा एक पुराना और विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया । इस हादसे में एक एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका पैर टूट गया है । हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और घायल को अस्पताल पहुंचाया, साथ ही सड़क से गिरे पेड़ को हटाकर जाम खुलवाया


खाने जा रहा युवक आया चपेट में

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर कई वाहन गुजर रहे थे । लोग बाल-बाल बचे, लेकिन प्रतापनगर निवासी एक युवक इसकी चपेट में आ गया । बताया जा रहा है कि युवक खाना लेकर कहीं जा रहा था तभी पेड़ उस पर गिर गया । पेड़ के नीचे दबने से उसका पैर टूट गया । हादसे की सूचना मिलते ही लोहामंडी थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया । पुलिस ने घायल युवक को पेड़ के नीचे से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया ।

पुलिस ने खुद हटाया पेड़, दुकानदार बचा

पेड़ गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया था । पुलिस ने नगर निगम की टीम का इंतजार किए बिना ही पेड़ के हिस्सों को हटाना शुरू कर दिया, जिससे ट्रैफिक फिर से चालू हो सका । पेड़ की एक डाल सड़क किनारे मौजूद एक खोखे पर भी गिरी, लेकिन खोखे का मालिक राकेश बाल-बाल बच गया । स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पेड़ काफी पुराना और कमजोर हो चुका था, जिसके कारण प्रशासन से इसे हटाने की मांग की जा रही थी । गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। इस घटना ने एक बार फिर शहर में जर्जर हो चुके पेड़ों को लेकर सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: गिग वर्कर्स और हॉकर्स ने CM को भेजा ज्ञापन; सुरक्षा की मांग

   Agra News नगर निगम से परेशान छोटे व्यापारियों और गिग वर्कर्स ने एकजुट होकर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Amazon इंडिया वर्कर्स यूनियन, हॉकर्स जॉइंट एक्शन…

Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

   Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights