Agra News: “स्वदेशी ही है आत्मनिर्भर भारत की नींव”: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी

Agra News मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के आगमन पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गयाप्रदेश अध्यक्ष यहां ‘आत्मनिर्भर भारत 2047′ पर आयोजित महिला मोर्चा बृजक्षेत्र की कार्यशाला में शिरकत करने पहुंचे थेइस दौरान उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए पार्टी के विस्तृत अभियान की रूपरेखा तैयार की और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए

2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगाउसमें आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी निर्णायक भूमिका में रहें, इस संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपाई स्वदेशी उत्पादों का घर-घर जाकर प्रचार करेंगे

3 महीने चलेगा स्वदेशी जागरण अभियान

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के महत्वाकांक्षी अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि ‘आत्मनिर्भर अभियान’ के तहत भाजपा स्वदेशी को लेकर जनजागरण कर रही हैयह अभियान 25 सितंबर (पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती) से शुरू होकर 25 दिसंबर (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती) तक चलेगा

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के स्वदेशी को लेकर जो संकल्प है, उसको लेकर भाजपा जनजागरण कर रही हैपार्टी के विभिन्न मोर्चे, प्रकोष्ठ और जनप्रतिनिधि इस अभियान का हिस्सा बनकर इसे आगे बढ़ा रहे हैंउन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिस उत्पाद में भारत के लोगों का श्रम लगा है, हम उसे घर-घर तक पहुंचाएंगे

महिला मोर्चा की कार्यशाला और कार्य विभाजन

आगरा में आयोजित महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताएं उपस्थित थींइस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य भी मौजूद थींभूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि इस बैठक में घर-घर जाकर जनजागरण की पूरी कार्ययोजना बनाई गई है और कार्य का भी विभाजन कर लिया गया है

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए लगी होड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के आगरा पहुंचने पर स्थानीय नेताओं में उनके स्वागत के लिए होड़ लग गई

  • जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने उनका स्वागत निकलिंग टोल पर कियाखास बात यह रही कि प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया और आगे का सफर उनके साथ तय किया
  • भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ उसी टोल पर स्वागत किया
  • युवा मोर्चा के अध्यक्ष शैलू पंडित उर्फ शैलू शर्मा और एमएलसी विजय शिवहरे ने भी रहनकलां टोल पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का जोश से स्वागत किया
  • महिलाओं के कार्यक्रम के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने भी प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया

आगरा: भाजपा जिलाध्यक्ष के ऑपरेटर के भाई से रिश्वत लेने वाला दारोगा निलंबित

Abhimanyu Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights