Agra News Today: उटंगन नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 14 युवक डूबे, 3 शव मिले, 10 लापता

AGRA NEWS TODAY आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र की उटंगन नदी में गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कुसियापुर डूगरवाला गांव के 14 युवक नदी में डूब गए।

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से अब तक 3 शव बरामद किए जा चुके हैं और 1 युवक विष्णु को गंभीर हालत में बचा लिया गया है। शेष 10 युवक अब भी लापता हैं।


हादसा कैसे हुआ?

गांव के युवक प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी में हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे थे। अचानक एक युवक का हाथ फिसला और वह गहरे गड्ढे में जा गिरा। उसे बचाने के प्रयास में सभी युवक पानी में समा गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नदी में कई गहरे गड्ढे हैं, जिसका किसी को अंदाजा नहीं था। इसी वजह से सभी युवक बहाव में डूब गए।


खेरागढ़ थाना प्रभारी मदन सिंह हैं, जो युवकों की तलाश में नदी में उतरे थे।

डूबने वालों की सूची (अब तक ज्ञात)

अन्य दो युवक भी लापता

विष्णु (20) – गंभीर हालत में बचाया गया

ओमपाल (25) – शव बरामद

गगन (24) – शव बरामद

मनोज – शव बरामद

हरेश (20) – लापता

अभिषेक (17) – लापता

भगवती (22) – लापता

ओके (16) – लापता

सचिन पुत्र रामवीर (26) – लापता

सचिन पुत्र ऊना (17) – लापता

गजेंद्र (17) – लापता

दीपक (15) – लापता


ग्रामीणों का गुस्सा और जाम

हादसे के बाद ग्रामीणों ने रेस्क्यू में देरी का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। दो जगहों पर जाम लगा हुआ है। मौके पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा और अन्य अफसर पहुंचे और हालात संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

डीसीपी ने बताया कि विसर्जन स्थल उंटगन नदी पुल के नीचे बनाया गया था, लेकिन ग्रामीण बीच नदी में जाने पर अड़े थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, इसके बाद लोग दूसरे स्थान पर जाकर प्रतिमा विसर्जन करने लगे, जहां यह हादसा हो गया।


ताजगंज: करभना गांव में 5 युवक डूबे

दूसरी घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के करभना गांव की है। यहां दुर्गा विसर्जन के दौरान 5 युवक यमुना नदी में डूब गए। तीन किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए लेकिन दो युवक गहरे पानी में समा गए।

गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश में जुटी है। हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवकों को बहाव में संघर्ष करते देखा जा सकता है।


माहौल गमगीन

गांव में दशहरा पर्व पर स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए लोग नदी पर पहुंचे थे। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। महिलाएं मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर युवकों की सलामती की दुआ करती रहीं।

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी एक युवक को निकाला गया है।
हादसे के बाद युवकों के परिजन प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर सलामती के लिए प्रार्थना करते रहे।
हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Agra News Today: यमुना पार करने की शर्त में युवक डूबा, परिवार में मचा कोहराम

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights