Agra News Today: Gijauli गांव जा रहे SP सांसद Ramjilal Suman और पुलिस में धक्का-मुक्की, हुए House Arrest

Agra News Today Agra में Samajwadi Party के प्रतिनिधिमंडल के Gijauli गांव जाने से पहले पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। मंगलवार सुबह पुलिस ने SP MP Ramjilal Suman को उनके आवास पर House Arrest कर लिया और करीब 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर समर्थकों को रोक दिया।

जैसे ही Ramjilal Suman घर से बाहर निकले, उनकी पुलिस से तीखी धक्का-मुक्की हुई। Suman ने पुलिस से कहा, “5 मिनट में पुलिस कमिश्नर से बात कराओ कि अब तक Gijauli मामले में क्या कार्रवाई की है। मैं यहीं कुर्सी लगाकर बैठूंगा।”

इस दौरान Etah सांसद Devesh Shakya ने कहा कि Gijauli में दलितों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि SP हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जो पीड़ित और शोषित है।

आपको बता दें कि Ramjilal Suman के नेतृत्व में SP के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को आज Khandauli के Gijauli गांव जाना था, जबकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले ही समझौता हो चुका है।

DCP West Zone Atul Sharma ने एक वीडियो मैसेज जारी कर Gijauli जाकर शांति व्यवस्था भंग करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। Thana Malpura की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष Ramgopal Baghel को भी नोटिस जारी कर बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन न करने को कहा गया है।

SP सांसद Ramjilal Suman और पुलिस में धक्का-मुक्की
घर से जैसे ही सपा सांसद निकले वैसे ही पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया।
सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर के बाहर पहुंचे समर्थक।

Agra News Today: Gijauli गांव जा रहे SP सांसद Ramjilal Suman House Arrest, पुलिस ने लगाए Barricade

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights