Agra

Agra News Today: Jarraar के Bah में डग्गेमारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 4 वाहन Seize

Agra News Today Jarraar के Bah कस्बे में डग्गेमारी की शिकायतों पर सोमवार को परिवहन विभाग (Transport Department) ने सख्त कार्रवाई की। पैसेंजर टैक्स अधिकारी S.K. Mishra और ARM Sahendra Singh के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में चार वाहनों को सीज कर उनके चालान किए गए।

परिवहन विभाग की टीम ने Bus Stand, मुख्य बाजार और प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान कई वाहन बिना परमिट और निर्धारित मार्ग से बाहर यात्रियों को ढोते पाए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से ऑटो, प्राइवेट बस और इको वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने विभाग की इस पहल का स्वागत किया। इस अभियान के दौरान परिवहन विभाग का स्टाफ भी मौजूद रहा।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights