Agra News Today: जमीनी विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, Police कर्मी पर लगा दबंगई का आरोप

Agra News Today: आगरा जनपद में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना रविवार दोपहर तहसील Etmadpur के Barhan Police Station क्षेत्र के Amanabad गांव में हुई। गांव निवासी Rinku Thakur ने Barhan Police Station में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में स्थित खाली प्लॉट पर गांव के Rajesh, Sangeeta और Nirmala सहित कुछ अन्य लोगों ने जबरन कब्जा करने की कोशिश की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की।

Police में दी गई शिकायत में Rinku Thakur ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी Rajesh का भाई पुलिस विभाग में है, और वह अपने भाई के प्रभाव का इस्तेमाल कर आए दिन उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करता है। आरोपी उन्हें झूठे SC-ST Act के मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देते हैं।

जब Rinku Thakur के चीखने-चिल्लाने पर गांव के अन्य लोग मौके पर जमा हो गए, तो आरोपी वहां से भाग निकले। इस संबंध में Barhan Police Station के थानाध्यक्ष Gurvinder Singh ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आ गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights