Agra

Agra में ‘Mission Shakti 5.0’ के तहत महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन


Agra में उत्तर प्रदेश शासन के ‘Mission Shakti 5.0’ अभियान के अंतर्गत, शनिवार, 27 सितंबर 2025 को Agra Police और वामा सारथी कमिश्नरेट आगरा के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य ‘महिला सम्मान कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन में सूरसदन प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य (उत्तर प्रदेश बाल विकास, पुष्टाहार एवं महिला कल्याण विभाग मंत्री), बबीता सिंह (उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष), जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, और एडिशनल सीपी आगरा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें सिविल सोसाइटी में समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाएं और आगरा पुलिस में सराहनीय योगदान देने वाली महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल थीं। इन सभी को स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights