आगरा:अवैध कब्जा हटाने गई आवास विकास की टीम पर छोड़ा कुत्ता, कर्मी घायल

आगरा। आवास एवं विकास परिषद, आगरा वृत की टीम पर सिकंदरा योजना में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक महिला ने अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया, जिससे प्रवर्तन दल के एक कर्मी घायल हो गए। यह घटना बुधवार को हुई, जब टीम लगातार दूसरे दिन भी अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रही थी। घायल कर्मी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

यह अभियान अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार के निर्देश पर चलाया गया, जिसका नेतृत्व अधिशासी अभियंता सूरजपाल सिंह कर रहे थे। प्रवर्तन दल के अधिकारी कर्नल जी.एम. ख़ान ने बताया कि परिषद की खाली पड़ी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा रहा है। मंगलवार को झुग्गी-झोपड़ी वालों को जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था, और बुधवार को मुख्य मार्ग से मूर्ति निर्माताओं का अतिक्रमण हटाया गया। हालांकि, उनकी गीली मूर्तियों को नुकसान न हो, इसके लिए उन्हें आज सुबह तक का समय दिया गया था।

अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार का वक्तव्य

अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार ने बताया, “परिषद द्वारा सिकंदरा योजना सेक्टर 2C में इस भूमि को आगामी 30 सितंबर को ई-नीलामी के लिए निर्धारित किया गया है।” उन्होंने आगे बताया कि आवेदकों ने शिकायत की थी कि भूमि पर अवैध कब्जा होने के कारण वे आवेदन करने में असहज महसूस कर रहे थे। इस शिकायत पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा, “पिछले दो दिनों में अभियान के चलते सौ से अधिक लोगों ने इस भूमि के आवंटन के लिए आवेदन किया है।”

इस अभियान में प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जी.एम. ख़ान, अधिशासी अभियंता सूरजपाल सिंह, सहायक अभियंता मयंक, अवर अभियंता गजेंद्र और पूरी प्रवर्तन टीम मौजूद रही। अधीक्षण अभियंता ने यह भी चेतावनी दी है कि परिषद की किसी भी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसे तत्काल हटाया जाएगा।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights