आगरा: फल ठेले वाले से भिड़े भाजपाई, पुलिस ने थाने में बैठाया; हंगामे के बाद एसओ लाइन हाजिर


आगरा। आगरा के जगनेर में फल विक्रेता और भाजपा के मंडल मंत्री के बीच एक विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि पुलिस को भाजपा नेताओं को ही थाने में बैठाना पड़ गया। इसके बाद 50 से ज़्यादा भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुँच गए और जमकर हंगामा किया। मामले को शांत करने के लिए पुलिस को थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करना पड़ा, जिसके बाद ही मामला शांत हुआ।

यह पूरा वाकया जगनेर में अग्रवाल धर्मशाला के सामने हुआ, जहाँ से 24 सितंबर को अग्रसेन शोभायात्रा निकलनी है। भाजपा के मंडल मंत्री मनोज अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा के रास्ते से फल के ठेले हटाने को लेकर दामोदर नाम के एक फल विक्रेता से उनकी बहस हो गई। आरोप है कि दामोदर ने अपने बेटों को बुलाकर मनोज अग्रवाल के साथ मारपीट की।

मनोज अग्रवाल इसकी शिकायत लेकर थाने पहुँचे, जहाँ दामोदर पक्ष के लोग भी आ गए। थाने में उस समय एसओ सौरभ सिंह मौजूद नहीं थे। बाद में जब एसओ आए, तो भाजपा नेताओं ने फल विक्रेता पर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने मंडल मंत्री मनोज अग्रवाल और फल विक्रेता के बेटे मानव और भाई पिंकी को थाने में बैठा लिया।

जब मंडल अध्यक्ष लवलेश कुमार ने इसका विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों और भाजपा नेताओं के बीच बहस हो गई। इसके बाद पुलिस ने मंडल अध्यक्ष को भी थाने में बैठा लिया।

इसकी खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। 3 घंटे बाद जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनियां, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम, जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल और पूर्व विधायक महेश गोयल समेत 50 से ज़्यादा कार्यकर्ता जगनेर थाने पहुँच गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव कर लिया और एसओ को निलंबित करने की मांग पर अड़ गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा मौके पर पहुँचे। एक घंटे तक बातचीत के बाद उन्होंने एसओ सौरभ सिंह को लाइन हाजिर करने और विभागीय जांच के आदेश दिए, जिसके बाद ही गुस्साए भाजपा नेता शांत हुए।

भाजपाइयों को समझाते डीसीपी
जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनियां भी थाने पहुंच गए
थाने में भाजपाई इकट्‌ठा हो गए, नारेबाजी करते रहे

गुबरौठ गांव में आरसीसी खड़ंजे का उद्घाटन, तेजेंद्र गुर्जर ने किया डबल इंजन सरकार की तारीफ

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights