Agra

ट्रांसयमुना,आगरा: पूर्व दरोगा पर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप


आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना क्षेत्र में एक पूर्व दरोगा पर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। फेस-2 कॉलोनी में रहने वाली युवती ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

यह घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे की है, जब युवती अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाले पूर्व दरोगा जी.पी. सिंह ने उसे रोककर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी जी.पी. सिंह पिछले तीन साल से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। वह अक्सर अपशब्द कहकर उसे बदनाम करने और धमकियां देने की कोशिश करता है, जिससे वह और उसका परिवार मानसिक तनाव में है।

युवती ने थाना ट्रांसयमुना प्रभारी से शिकायत करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसकी और उसके परिवार की जान को खतरा हो सकता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights