आगरा: सरकारी टीचर ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर तानी पिस्टल; हुआ गिरफ्तार


आगरा। आगरा में एक सरकारी टीचर ने 5 हजार रुपए लेकर एक युवती से सरेराह छेड़छाड़ करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती पर पिस्टल तान दी और उसे जबरदस्ती कार में खींचने लगा। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी से मुकाबला किया और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ देखकर आरोपी भाग गया।

यह पूरी घटना कारगिल चौराहा के पास शनिवार रात की है, जिसका वीडियो रविवार शाम को सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी हाथ में पिस्टल लेकर युवती को धमका रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसकी लाइसेंसी पिस्टल और कार को जब्त कर लिया है।

युवती का बयान

पीड़ित 22 वर्षीय युवती, जो जगदीशपुर क्षेत्र की रहने वाली है, ने पुलिस को दिए बयान में कहा है:

“शनिवार रात करीब 9:30 बजे मैं दोस्तों के साथ कारगिल चौराहे के पास डिनर करने गई थी। मून लाइन होटल के सामने स्कूटी खड़ी करके पानी ले रही थी, तभी पीछे से कार सवार दो लोग आए और बोले ‘5 हजार लेगी’। मैंने इस बात को इग्नोर कर दिया, लेकिन उन्होंने फिर से यही बात दोहराई। तभी कार से उतरे एक युवक ने कहा ‘तुमसे ही कह रहा हूं’। मैं डर गई, लेकिन हिम्मत दिखाते हुए उनके पास गई और पूछा ‘ये क्या बदतमीजी है?’ तभी उन लोगों ने मेरे हाथ पकड़ लिए और मुझे कार में खींचने की कोशिश करने लगे। मैं भी उनसे भिड़ गई और मैंने उन्हें लात भी मारी।”

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

युवती के चिल्लाने पर जब भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपी ने अपनी पिस्टल निकाल ली और भीड़ को धमकाने लगा। इस दौरान युवती ने साहस दिखाते हुए उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली। जब तक पुलिस मौके पर पहुँचती, आरोपी भाग निकला और जाते समय उसने युवती पर कार चढ़ाने की भी कोशिश की।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान राधा कुंज, सिकंदरा निवासी श्यामवीर सिंह के रूप में हुई है। वह मथुरा के बल्देव में एक स्कूल में टीचर है। पुलिस ने उसकी लाइसेंसी पिस्टल और कार जब्त कर ली है। डीसीपी ने कहा कि आरोपी का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पत्र लिखा जाएगा। उसके साथी की तलाश की जा रही है।

आरोपी टीचर युवती को जबरदस्ती खींचने की कोशिश करने लगा। इसके बाद युवती आरोपी से भिड़ गई।
आरोपी ने कार से उतरकर पिस्टल तान ली और युवती से जबरदस्ती की
आरोपी टीचर ने युवती के कंधे पर हाथ रखा और खींचकर बोला- इधर आओ।
आरोपी श्यामवीर सिंह की है। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights