आगरा: इंटरलॉकिंग के काम में गड़बड़ी, ठेकेदार पर एक लाख का जुर्माना


आगरा। आगरा में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मानकों के अनुरूप लाल गिट्‌टी (जीएसबी) डाले बिना ही काम किया जा रहा था, जिसकी शिकायत मिलने के बाद जांच की गई। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर ठेकेदार पर एक लाख रुपये के जुर्माने की संस्तुति की गई है।

यह मामला हरीपर्वत जोन क्षेत्र में सिकंदरा चौराहा से गेटवेल हॉस्पिटल होते हुए रेलवे लाइन तक की सड़क पटरी पर चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य का है। स्थानीय नागरिकों ने सीधे नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से शिकायत की थी कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय अवर अभियंता हरी ओम को मौके पर जाकर जाँच के निर्देश दिए। अवर अभियंता की जाँच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि ठेकेदार, आरके एंटरप्राइजेज, ने जीएसबी की गुणवत्ता से समझौता किया है और कार्य मानक के अनुरूप नहीं है।

जाँच रिपोर्ट के आधार पर, अवर अभियंता ने ठेकेदार पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि नगर निगम के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसी शिकायतें मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights