आगरा: सिकंदरा में युवक का खून से लथपथ शव मिला, दो दिन से बंद था कमरा


आगरा। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दहतोरा के कल्पना कुंज में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव उसके किराए के घर के अंदर मिला। दो दिन से कमरे से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान फिरोजाबाद निवासी राजकुमार के रूप में हुई है, जो करीब 15 दिन पहले ही आगरा आया था। उसने कल्पना कुंज में एक मकान किराए पर लिया था और पास ही एक दुकान भी चलाई थी।

पड़ोसियों ने जानकारी दी कि पिछले दो दिनों से उन्होंने राजकुमार को नहीं देखा था और उसके घर का दरवाजा भी बंद था। जब कमरे से तेज बदबू आने लगी, तो उन्हें कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुँची पुलिस ने दरवाजा खोला और अंदर बिस्तर पर खून से लथपथ शव पड़ा हुआ पाया। पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को बुलाया और सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights