आगरा में ऑटो चोर गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 11 मोबाइल बरामद


आगरा। आगरा की हरीपर्वत पुलिस ने शहर में ऑटो से चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा और 11 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

एसीपी हरीपर्वत अक्षय महादिक ने बताया कि पिछले कई दिनों से ऑटो में चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। 10 अप्रैल को हुई एक शिकायत के बाद, पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित कीं। ये चोर खुद ही सवारी बनकर ऑटो में बैठ जाते थे और मौका देखकर यात्रियों के मोबाइल और नकदी चुरा लेते थे। चोरी के दौरान, उनका एक साथी जानबूझकर ऑटो खराब होने का बहाना करता था।

सवारी बनकर खुद भी ऑटो में बैठ जाते थे

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य सरगना कमल जैन है, जिसके साथ शाहरुख, राजू और मजीद शामिल थे। पुलिस के अनुसार, कमल जैन, शाहरुख और मजीद पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राजू पहली बार पकड़ा गया है।

पुलिस से बचने के लिए ये चोर अपने ऑटो की छत का रंग भी बदलते रहते थे, जैसे कभी हरे से नीला कर देते थे। साथ ही नंबर प्लेट को छिपाने के लिए उस पर पानी की खाली बोतल टांग देते थे। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा, 11 मोबाइल फोन, कुछ नकदी और घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी बरामद किया है।

छत के रंग को बदल देते थे

Abhimanyu Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights